{"_id":"667ca327fd008d843f0ec804","slug":"tehsildars-peon-arrested-for-demanding-bribe-of-rs-5000-for-mutation-badaun-news-c-123-1-sbly1004-121216-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दाखिल-खारिज के लिए मांगी पांच हजार की घूस, तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दाखिल-खारिज के लिए मांगी पांच हजार की घूस, तहसीलदार का पेशकार गिरफ्तार
विज्ञापन
दातागंज में तहसीलदार के पेशकार को ले जाती एंटी करप्शन की टीम। संवाद
दातागंज (बदायूं)। एंटी करप्शन टीम ने बुधवार दोपहर दातागंज तहसीलदार के पेशकार राजीव कुमार शर्मा को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वह काेतवाली क्षेत्र के शिक्षक नंदकिशोर से दाखिल-खारिज करने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिक्षक की सूचना पर बुधवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने आकर तहसील में जाल बिछा दिया और पेशकार को रंगेहाथ पकड़ लिया। इससे पहले इस्लामनगर में तैनात क्राइम इंस्पेक्टर और कादरचौक थाने में तैनात एक सिपाही भी रिश्वत लेते पकड़ा जा चुका है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की शिव कॉलोनी निवासी राजीव कुमार शर्मा दातागंज तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह की कोर्ट में पेशकार के पद पर तैनात हैं। क्षेत्रीय लोगों में चर्चा है कि वह काफी भ्रष्ट हैं और बिना रुपये लिए कोई काम नहीं करते। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवपुर निवासी शिक्षक नंदकिशोर काफी समय से दाखिल-खारिज कराने के लिए तहसीलदार कोर्ट के चक्कर लगा रहे थे।
शिक्षक नंदकिशोर का कहना है कि उनके पिता जगदीश चंद्र ने उनके नाम अपनी जमीन की वसीयत कर दी थी। यह वसीयत उन्होंने तहसीलदार कोर्ट में दाखिल कर दी थी, लेकिन तहसीलदार कोर्ट की ओर से गलत नाम से विरासत दर्ज कर गई थी। वह सही नाम से दाखिल-खारिज कराना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने मंगलवार सुबह तहसीलदार के पेशकार राजीव कुमार शर्मा से मुलाकात की तो पेशकार ने 20 हजार रुपये मांगे, उसने पहले रुपये लाने को कहा था। कह दिया कि उसके बाद ही दाखिल-खारिज की जाएगी। ज्यादा कहने पर पेशकार पांच हजार रुपये में तैयार हो गया। नंदकिशोर उससे बुधवार दोपहर तहसील आने को कहकर चले गए।
विज्ञापन
फिर उन्होंने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। बुधवार दोपहर एंटी करप्शन टीम ने दातागंज तहसील आकर अपना जाल बिछा दिया। टीम के सभी सदस्य साधारण कपड़ों में तहसील में इधर-उधर काम में लग गए। जैसे ही नंदकिशोर ने तहसीलदार कोर्ट में जाकर पेशकार को पांच हजार रुपये दिए कि एंटी करप्शन टीम ने पेशकार को रंगेहाथ दबोच लिया और पकड़कर सीधे मूसाझाग थाने ले गई। वहां उसके खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई। पेशकार को टीम अपने साथ बरेली ले गई, जहां बृहस्पतिवार उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव केशवपुर निवासी नंदकिशोर ने सूचना दी थी कि तहसीलदार का पेशकार बिना रुपये लिए दाखिल-खारिज नहीं कर रहा है। वह पांच हजार रुपये मांग रहा है तो हमने अपनी टीम दातागंज भेजी और पेशकार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच हजार रुपये बरामद हुए हैं। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। - यशपाल सिंह, सीओ, भ्रष्टाचार निवारण संगठन