फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager in accidents, including two Killed, four injured

हादसों में किशोरी समेत दो लोगों की मौत, चार घायल

Sun, 18 Oct 2015 07:52 PM IST
बदायूं
बदायूं Updated Sun, 18 Oct 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुए हादसों में किशोरी समेत दो लोगों की मौत हो गई। उझानी रोड पर मेडिकल कॉलेज के पास अज्ञात वाहन से कुचल कर कछला के पप्पू नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं अलापुर रोड पर आवास विकास स्थित हाइडिल कॉलोनी के सामने ट्रॉली पलटने से किशोरी की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए।
सिविल लाइंस थाने के गांव नरऊ बुजुर्ग के ग्रामीण शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली से शहर में राम बारात देखने आए थे। रात में यह लोग गांव लौट रहे थे। रास्ते में आवास विकास स्थित हाइडिल कॉलोनी के सामने ट्रॉली पलट गई। हादसे में चंद्रपाल की पुत्री निकिता (13) की मौके पर मौत हो गई। गांव के ही उजलेश (22), ज्योति (15), चमेली (42) और आकाश 19 घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चमेली की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

इधर, उझानी रोड पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास हुए हादसे में कछला निवासी पप्पू (43) पुत्र नत्थू की मौत हो गई। नत्थू शनिवार रात बदायूं से अपने गांव लौट रहा था। मेडिकल कॉलेज के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी। पूरी रात पप्पू का शव सड़क किनारे पड़ा रहा। रविवार तड़के लोगों ने शव देखा तो पुलिस को खबर दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। पप्पू के परिवार वालों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रविवार को दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed