{"_id":"6abd71477436c834990678f4","slug":"teenager-dies-of-electrocution-after-installing-submersible-pump-motor-in-government-handpump-badaun-news-c-123-1-bdn1010-174395-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सरकारी हैंडपंप में डाली सबमर्सिबल की मोटर, करंट से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सरकारी हैंडपंप में डाली सबमर्सिबल की मोटर, करंट से किशोर की मौत
विज्ञापन
शिवा। फाइल फोटो
- फोटो : 1
रुदायन/इस्लामनगर। इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंदावली, मुसिया नगला में बुधवार सुबह 16 वर्षीय किशोर शिवा चौधरी नहाने के दौरान सरकारी हैंडपंप में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि सरकारी हैंडपंप उसके परिवार के सत्यवीर के अहाते में लगा है। आरोप है कि सत्यवीर ने उसमें सबमर्सिबल की मोटर डाली थी, उसी से करंट आ गया।
मृतक किशोर के पिता नहीं हैं। मां धनपत ने पुलिस को सत्यवीर पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। बताया कि उनका बेटा शिवा चौधरी सुबह करीब सात बजे नहाने के लिए सरकारी हैंडपंप पर गया था। हैंडपंप में सत्यवीर ने सबमर्सिबल की मोटर डाल रखी थी। मोटर से हैंडपंप में करंट आ गया। नहाने के दौरान शिवा करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
हादसे के बाद शिवा को उपचार के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सीओ बिल्सी आलोक सिद्धू ने बताया कि थाने में मृतक किशोर की मां की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस जांच कर रही है। मृत किशोर का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। जल्दी की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर, इस्लामनगर ब्लाक के प्रभारी बीडीओ नितिन कुमार का कहना है कि मामला जानकारी नहीं था। सरकारी हैंडपंप किसी प्राइवेट जगह में कैसे लगा, इसकी जांच कराके कार्रवाई की जाएगी।