फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager commits suicide by shooting himself with a pistol

Budaun News: तमंचे से गोली मारकर किशोरी ने दी जान

Tue, 13 Feb 2024 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide by shooting himself with a pistol
छात्रा सहजल का फाइल फोटो।
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम इटौआ में सोमवार सुबह इंटर की छात्रा सहजल (16) ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उस दौरान परिवार वाले घर पर मौजूद नहीं थे। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


ग्राम इटौआ निवासी किशोरी के पिता वेदपाल सिंह का कहना है कि सोमवार सुबह वह घर पर मौजूद नहीं थे। उनकी पत्नी रजनी घेर में काम करने गई थी। सुबह करीब 11 बजे जब वह घेर से काम करके घर आईं, तो उन्होंने घर के कमरे में बेटी सहजल की लाश पड़ी देखी। उसके नजदीक तमंचा पड़ा था। उसको सीने में गोली लगी थी।
विज्ञापन

उनकी चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। बाद में वेदपाल सिंह भी पहुंच गए और उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। जिससे इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह और सीओ सुनील कुमार भी मौके पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। बाद में पुलिस ने सहजल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वेदपाल ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। उनमें दो बेटे और सहजल सबसे छोटी व इकलौती बेटी थी। वह इंटर की छात्रा थी। उसके आत्महत्या करने से वह खुद हैरान हैं।

--
आखिर कहां से आया किशोरी के पास तमंचा
किशोरी की आत्महत्या के मामले में भले ही पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद कर लिया है लेकिन सवाल यह है कि आखिर उसके पास तमंचा कहां से आया। क्या तमंचा घर में रखा था या फिर कहीं बाहर से लाया गया था। एसपी देहात राम मोहन सिंह का भी कहना है कि पुलिस पड़ताल कर रही है, किशोरी के पास तमंचा कहां से आया इस बात की भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed