फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenager alleges rape

Budaun News: किशोरी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 16 Jul 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Teenager alleges rape
म्याऊं। अलापुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस आरोप से पहले किशोरी के भाई ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाए थे। इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो व एससीएसटी एक्ट के तहत छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस दुष्कर्म के आरोप की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अलापुर थानाक्षेत्र के एक कस्बा निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार को शाम पांच बजे उसकी 15 वर्षीय बहन घर से बाहर गोबर डालने गई थी। वहां उसे एक युवक मिल गया। उसने बहन के साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़ दिए। बहन ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी ने जाति सूचक शब्द भी कहे।
विज्ञापन

इस आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इधर, मंगलवार सुबह किशोरी ने मीडिया के सामने आकर आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी। दातागंज सीओ केके तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। किशोरी ने अब दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाते हैं तो दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed