फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenage girls missing from Bisauli, police engaged in search

Budaun News: बिसौली से किशोरियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Teenage girls missing from Bisauli, police engaged in search
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों से तीन किशोरियों को युवक बहला फुसलाकर ले गए हैं। तीनों परिवार के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। पुलिस दबिश देकर आरोपियों व किशोरियों को बरामद करने में जुटी है। बिसौली कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि उसकी 15 वर्ष की बेटी व परिवार के लोग 19 मई की रात को खाना खाने के बाद सो गए। सुबह उठकर देखा तो बेटी घर में नहीं थी। उसकी तलाश में परिवार वाले लगे थे। तभी जानकारी मिली कि उसकी बेटी को फहीम कल्लू निवासी कौआ टोला बाग वाली मस्जिद थाना बिसौली बहला-फुसलाकर कर अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना भी बिसौली कस्बा की है। यहां रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 18 मई की शाम को वह बरात चढ़ाने गया था। 19 मई को जब रात में घर लौटा तो देखा के उसकी 17 वर्ष की बेटी नहीं थी। खोजबीन की तो पता चला कि उसकी बेटी को मोहल्ले का ही लवी व मोनू और उसका चचेरा भाई बहला-फुसलाकर ले गया है। पुत्री की शादी के लिए घर में 70 हजार रुपये, एक अंगुठी, एक मंगलसूत्र रखे थे। उसे वह ले गई। साथ ही 1.25 लाख की एक जोडी कुंडल और एक जोडी चांदी की पाजेब भी ले गई है।
विज्ञापन

तीसरी घटना भी बिसौली कस्बे की है। यहां रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 10 मई की सुबह करीब पांच बजे जब वह सोकर उठी तो उसकी नाबालिग बेटी घर पर नहीं थी। बेटी को बहुत तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मोहल्ले के ही लोगों ने बताया कि तुम्हारी बेटी काे अमन पुत्र नासिर अल्वी अपने साथ ले गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed