{"_id":"6a25b2dcd94d29be3f0ff9fd","slug":"teenage-girls-body-found-hanging-from-the-veranda-of-a-house-in-changasi-village-badaun-news-c-123-1-bdn1038-165672-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चंगासी गांव में घर के बरामदे में लटकता मिला किशोरी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चंगासी गांव में घर के बरामदे में लटकता मिला किशोरी का शव
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र के चंगासी गांव में एक किशोरी का शव घर के बरामदे में फंदे से लटकता मिला। घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली बताई जा रही है। घर लौटे परिजनों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के चंगासी गांव निवासी नेक्सू के दो बेटे और एक बेटी थी। उनका एक बेटा बाहर रहकर काम करता है। नेक्सू की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। बेटी मोनी (16 साल) शनिवार को घर में अकेले थी। पिता और भाई के घर लौटने पर उनको मोनी का शव घर के बरामदे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला।
ग्रामीणों के अनुसार, मोनी की मां का निधन होने के बाद मोनी घर में अकेली रहती थी। ग्रामीणों का आरोप है कि पिता और भाई मोनी को अक्सर मारते-पीटते थे। इससे वह परेशान रहती थी। ग्रामीणों ने बताया कि आशंका है कि इसी कारण मोनी ने खुदकुशी कर ली हो। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनाक्रम का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद सभी बिंदुओं पर जांच करने की बात कही है।