फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teenage girl kidnapped from her home four youths accused of misdeed in budaun

UP News: बदायूं में 13 साल की किशोरी को घर से किया अगवा, चार युवकों ने किया दुष्कर्म

Fri, 18 Jul 2025 11:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 18 Jul 2025 11:56 AM IST
सार

बदायूं जिले में 13 साल की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Teenage girl kidnapped from her home four youths accused of misdeed in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के एक गांव से नौ दिन पहले अपहृत किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। 13 जुलाई को किशोरी सहसवान क्षेत्र में मिली। बृहस्पतिवार को पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि नौ जुलाई की सुबह पांच बजे जब वह सोकर उठे। तब उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर नहीं थी। घर का दरवाजा खुला था। वह घर के बाहर आए। जहां उन्होंने देखा कि दो युवक उनकी बेटी को बेसुध हालत में बाइक पर बैठाकर अगवा कर ले जा रहे हैं। वह शोर मचाते हुए युवकों के पीछे दौड़े। इस दौरान उन्होंने दोनों को पहचान लिया। 
विज्ञापन


चौराहे पर खड़ी मिली पीड़िता 
दोनों गांव मालपुर ततेरा के रहने वाले थे। उन्होंने काफी दूर तक बाइक का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। इसके बाद वह उनके घर पहुंचे, पर वे नहीं मिले। 13 जुलाई को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी सहसवान के अकबराबाद चौराहे पर खड़ी है। वह अपनी बहन के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उनकी बेटी मिल गई। वह डरी-सहमी थी। बेटी ने आपबीती सुनाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ एक युवक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरीफनगर इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि किशोरी को अगवा करने की पुलिस को शिकायत नहीं मिली थी। अब पीड़िता के पिता ने चार युवकों पर आरोप लगाए हैं। उसी आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

होश आया तो कमरे में बंद थी किशोरी
किशोरी ने बताया कि जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में बंद थी। वहां मालपुर ततेरा निवासी सुमित, उमेश व सोनखेड़ा निवासी ओमपाल के अलावा एक युवक और था, वह उसे भी पहचानती है। आरोप लगाया कि चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

सीओ सहसवान कर्मचारी ने बताया कि जरीफनगर क्षेत्र में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एक युवक को हिरासत में लिया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed