{"_id":"6a077b4c5b142f77ec0b3cc1","slug":"teenage-girl-dies-after-getting-trapped-in-a-whirlpool-while-bathing-in-the-ganges-badaun-news-c-123-1-sbly1035-163886-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गंगा स्नान करते समय भंवर में फंसी किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गंगा स्नान करते समय भंवर में फंसी किशोरी की मौत
Sat, 16 May 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 16 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
मुस्कान के डुबनने के बाद घाट पर बेसुध पड़ी मां धनवती। स्रोत: गोताखोर
उझानी। मां-भाई समेत परिवार के लोगों के साथ गंगा नहाते समय किशोरी भंवर में फंस गई। देखते ही देखते गुम हुई किशोरी की गोताखोरों ने तलाश शुरू कर दी, काफी मशक्कत के बाद उसे खोज निकाला गया। लेकिन, तब तक किशोरी की मौत हो गई थी।
हादसा कछला गंगाघाट पर पुल से पूरब दिशा में कासगंज जिले के छोर पर हुआ। कासगंज के कोतवाली सदर के गांव बहेड़िया के संजू अपने परिवार के पांच- छह लोग के साथ शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे घाट पर पहुंचे। परिवार के लोगों में मां धनवती के साथ मुस्कान (14 वर्षीय) भी आस्था की डुबकी लगाने लगी। उसी दौरान वह चंद कदम आगे बढ़ी और गहराई में अचानक बने भंवर में फंस गई। परिवार के लोगों को जब वह नजर नहीं आई तो उन्होंने मुस्कान के डूबने का शोर मचाया। आवाज सुनकर नाविक और गोताखोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुस्कान की खोजबीन शुरू कर दी।
पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मुस्कान को शव खोज निकाला। शव देखते ही परिवार के लोग बिलखने लगे। धनवती ने पुलिस को बताया कि वह गंगा स्नान के लिए आई थीं। परिवार के लोगों ने मुस्कान के शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। वह शव अपने साथ कासगंज ले गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
गंगा में गहराई वाले स्थानों पर नहीं लगे हैं संकेतक
मुस्कान के डूबने के बाद गोताखोर भंवर के पास पहुंचे तो उन्हें भी तलाशी अभियान के दौरान दिक्कत हुई। गोताखोरों ने बताया कि पूरब दिशा में गहराई वाले स्थानों पर पहले भी भंवर बनते रहे हैं। पिछले सप्ताह भी एक श्रद्धालु भंवर में फंस कर डूब गया था। श्रद्धालु चंद्रपाल ने बताया कि गंगा में गहराई वाले स्थानों का संकेतक से पता लग पाता है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से संकेतक नहीं लगाए गए हैं।