{"_id":"69402e1bd0e11eb1dd050ea8","slug":"teen-girl-found-hanging-in-the-house-in-budaun-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घर में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon, 15 Dec 2025 09:20 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Dec 2025 09:20 PM IST
सार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी का शव सोमवार शाम उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। वह घर पर अकेली थी। उसकी मां बाजार और पिता काम पर गए थे। मां बाजार से लौटी तो फंदे से बेटी का शव लटका देख चीख पड़ी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव अल्लाहपुर निवासी हीरालाल की 17 वर्षीय बेटी सुषमा का शव सोमवार दो चार बजे घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
किशोरी के पिता हीरालाल ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार को वह मजदूरी करने को पड़ोस के गांव गए थे। दोपहर के समय पत्नी बाजार से सब्जी लेने चली गई। वह बेटी को घर पर अकेली छोड़कर गई थी। उस समय वह घर का काम रही थी। शाम के समय जब पत्नी घर लौटी तो बेटी का शव कमरे में फंसे से लटका मिला। सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
घर पर अकेली थी किशोरी
सुषमा दो बहन व दो भाई थी। भाई बाहर नौकरी करते हैं। छोटी बहन स्कूल गई थी। पिता मजदूरी को चले गए। मां सब्जी लेने म्याऊं बाजार गई थी। मां जब घर लौटी तो सुषमा का शव फंसे से लटका देख बेसुध हो गई। पिता ने बेटी की हत्या कर शव लटकाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सीओ दातागंज केके तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक किशोरी का शव फंदे से लटकता मिला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।