फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teen accused of murderous attack sent to juvenile correctional home

Budaun News: जानलेवा हमले का आरोपी किशोर भेजा गया बाल सुधार गृह

Thu, 17 Jul 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Teen accused of murderous attack sent to juvenile correctional home
बदायूं। दातागंज कोतवाली पुलिस ने किशोर पर जानलेवा हमले के मामले में बुधवार सुबह आरोपी किशोर को पकड़ लिया। दोपहर को उसे बरेली बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर गांव निवासी किशोर पर मंगलवार शाम एक नाबालिग आरोपी ने फरसे से हमला किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था। इसी बीच किशोर आया, गाली गलौज करते हुए बेटे के ऊपर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने देर रात ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने बुधवार सुबह आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया। दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed