फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Technical fault resolved in Shekhupur sugar mill, crushing resumes

Budaun News: शेखूपुर चीनी मिल में तकनीकी खराबी दूर, पेराई फिर शुरू

Mon, 11 Dec 2023 01:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Technical fault resolved in Shekhupur sugar mill, crushing resumes
अब तक डेढ़ लाख क्विंटल गन्ने की हो चुकी है पेराई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शेखूपुर चीनी मिल तकनीकी खराबी के कारण शनिवार को काफी देर बंद रही, बाद में इस ठीक कर पेराई शुरू की गई। जिसके बाद अब तक डेढ़ लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है।
शहर से सटी ग्राम पंचायत शेखूपुर में दि किसान सहकारी चीनी मिल स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1977-78 में की गई थी। उस दौरान इसकी पेराई क्षमता 1250 टीडीसी थी, जो आज भी है। पुरानी मशीनरी होने की वजह से मिल आए दिन खराब होती रहती है।
विज्ञापन

शनिवार को भी तकनीकी खराबी आ जाने से काफी देर पेराई नहीं हो सकी। चीनी मिल जीएम किशन लाल ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए मिल बंद हुई थी। कमी दूर हो जाने से गन्ने की पेराई फिर शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आधुनिकीकरण के लिए शासन को भेजे कई प्रस्ताव
चीनी मिल प्रशासन के अनुसार 2014 में चीनी मिल को आधुनिक बनाने के लिए 77.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को तत्कालीन डीएम शंभूनाथ ने भेजा था लेकिन धनराशि नहीं मिल सकी। वहीं जिले में मौजूदा गन्ना उत्पादन को देखते हुए इसकी क्षमता बढ़ाेतरी 5000 टीडीसी करने का प्रस्ताव फिर भेजा गया है। इसको लेकर डीएम मनोज कुमार ने शासन से पत्राचार भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed