फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers will soon get SIM for tablet

Budaun News: शिक्षकों को जल्द मिलेगा टेबलेट के लिए सिम

Wed, 03 Jul 2024 05:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 03 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Teachers will soon get SIM for tablet
बदायूं। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के टेबलेट के लिए जल्द ही सिम मिल जाएगा। इसके रिचार्ज के लिए धनराशि भी मुहैया कराई जाएगी। इसके बाद शिक्षकों को स्कूल और विभाग से जुड़े सभी डिजिटलाइजेशन के काम करने होंगे।
विज्ञापन



बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों को अब पूरी तरह से ऑनलाइन किया जा रहा है। स्कूलों में टेबलेट का वितरण पहले ही किया जा चुका है। 15 से 20 दिनों के अंदर सिम भी शिक्षको को मुहैया करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षकों को प्रेरणा पोर्टल, दीक्षा सहित अन्य एप पर ऑनलाइन काम करने होंगे। सिम मिलने के बाद स्कूलों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग भी तेज हो जाएगी। यह सीयूजी नंबर खंड शिक्षा अधिकारी के साथ ही विभागीय अन्य अधिकारियों के पास रहेगा। सिम के माध्यम से अब शिक्षकों की लोकेशन भी पता चलेगी। साथ ही स्कूल कब खुला और कब बंद हुआ इसके बारे में भी जानकारी अधिकारी को हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कई स्कूलों में सील तक नहीं खुली टेबलेट की
शासन ने छह माह पहले स्कूलों में टैबलेट का वितरण करा दिया था। लेकिन अधिकांश शिक्षकों ने उनको अभी तक खोलकर नहीं देखा है, क्योंकि शिक्षक टेबलेट के संचालन करने के लिए सिम और डाटा की मांग कर रहे थे। अधिकारियों की सख्ती के कारण जिले के दो-तीन प्रतिशत शिक्षकों ने ही टेबलेट का उपयोग किया था। हालांकि अपनी व छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उन्होंने भी नहीं दी थी।

-जैम पोर्टल के माध्यम से सिम की खरीदारी की जानी है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही शिक्षकों को सिम उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्वाती भारती, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed