{"_id":"68756072da7cacbf5907d26a","slug":"teachers-submitted-a-memorandum-to-dios-regarding-their-problems-badaun-news-c-123-1-bdn1009-143115-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर सौंपा डीआईओएस को ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिक्षकों ने समस्याओं को लेकर सौंपा डीआईओएस को ज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की मांगों को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन देते शिक्षक।स्रोत:शिक्षक
बदायूं। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ एकजुट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) लाल जी यादव से मुलाकात की। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही सिटिजन चार्टर लागू करने और एनपीएस खातों को अपडेट कराने की मांग की।
जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य ने सबसे पहले एनपीएस खातों के अद्यतन की मांग उठाई। बताया कि शिक्षकों के वेतन से हर माह कटौती की जा रही है, लेकिन राशि समय से एनपीएस खातों में जमा नहीं हो रही। पिछले वित्तीय वर्ष की 10 माह की कटौती तो आ चुकी है, लेकिन दो माह की कटौती और पूर्व वर्षों की धनराशि अब भी लंबित है।
कहा कि सिटिजन चार्टर (नागरिक घोषणापत्र) को डीआईओएस कार्यालय में लागू किया जाए। उसका विवरण बोर्ड पर सार्वजनिक किया जाए। इस पर डीआईओएस ने जल्द बोर्ड लगवाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा वर्ष 2005 से पूर्व विज्ञापित पदों पर नियुक्त शिक्षकों के एनपीएस अंश को ओपीएस (जीपीएफ) खातों में स्थानांतरित करने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और विद्यालयों की वरिष्ठता सूची जारी करने की भी मांग की गई। इस मौके पर जिला मंत्री अनिल पंवार, जिला संयुक्त मंत्री गुड्डू सिंह, अटेवा जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव मौजूद रहे।