फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers protest for restoration of old pension

Budaun News: पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षकों ने दिया धरना

Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Teachers protest for restoration of old pension
मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी डीआईओएस को ज्ञापन देते शिक्षक।
मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया। उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम प्रभारी डीआईओएस सीपी सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें पुरानी पेंशन दिलाने की मांग की गई है।
जिलाध्यक्ष देशराज सिंह यादव ने कहा कि 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों, कर्मचारियों को पूर्व में लागू पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने के साथ निशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त वाले विद्यालयों के शिक्षकों को नियमित कर सामान कार्य के लिए सामान वेतन देने, विनियमतीकरण से वंचित तदर्थ शिक्षकों का विनियमतीकरण, 2014 से पूर्व की भांति सामूहिक बीमा व्यवस्था लागू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा बोर्ड परीक्षाओं की पारिश्रमिक दरें सीबीएसई बोर्ड के सामान करने के साथ कई अन्य मांगें भी की गईं हैं। जिलामंत्री आलोक पाठक ने कहा कि शिक्षक अपने हक की लड़ाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें। इस मौके पर रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. नरेंद्र सिंह, शैलेंंद्र सिंह, अमित शर्मा, रामदत्त मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed