फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teachers found absent, students staying at night with the help of pharmacist

Budaun News: शिक्षक मिले गैरहाजिर, फार्मासिस्ट के सहारे रात में रुक रहीं छात्राएं

Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teachers found absent, students staying at night with the help of pharmacist
मोबाइल की रोशनी में डीएम को जानकारी देते यशोधरा। स्रोत सूचना विभाग
बदायूं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने रविवार रात विकासखंड क्षेत्र समरेर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय व कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां पर शिक्षक गैरहाजिर मिले, जबकि एक फार्मासिस्ट मौके पर मिलीं। वहीं अन्य व्यवस्थाएं भी ठीक नहीं मिलीं।
विज्ञापन

डीएम सबसे पहले पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने पाया कि विद्यालय परिसर में प्रकाश व्यवस्था नहीं है। मौके पर मिली फार्मासिस्ट यशोधरा ने बताया कि लाइन में फॉल्ट हो गया है। इस कारण कहीं-कहीं अंधेरा है। डीएम ने पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मैस का भी निरीक्षण किया। यहां पर मैन्यू के अनुसार बनी तहरी को चखकर उसकी गुणवत्ता का जायजा लिया तो पाया कि चावल मोटे हैं। उन्होंने इसको बदलने के निर्देश दिए। यहां पर तैनात प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार यादव, जीव विज्ञान की प्रवक्ता हिमानी चौधरी की भी ड्यूटी थी लेकिन दोनों मौके पर अनुपस्थित मिले। डीएम ने दोनों को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। यहां पंजीकृत 345 छात्राओं के सापेक्ष 258 छात्राएं ही उपस्थिति पाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने शेष छात्राओं के संबंध में जानकारी दी तो उन्हें अवगत कराया गया कि शेष छात्राएं अपने घर गईं हैं। डीएम ने पाया कि कुछ कमरों के दरवाजों की कुंडिया खराब हैं। इससे बंदर भीतर घुस आते हैं। डीएम ने प्राथमिकता पर इसे ठीक कराने के निर्देश दिए। यहां पहुंचने वाला मार्ग खराब है, जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके बाद में डीएम ने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां पहुंचकर उन्होंने पंजिकाओं का निरीक्षण किया। यहां डीएम ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed