फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   teachers demands

शिक्षकों ने बीईओ पर लगाया शोषण करने का आरोप, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 20 Oct 2020 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
teachers demands
प्राथमिक शिक्षक संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। संवाद - फोटो : BADAUN
सहसवान। प्राथमिक शिक्षक संघ ने सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ एसडीएम लाल बहादुर को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ शाखा अध्यक्ष अशोक कुमार और पूर्व एबीआरसी राजन यादव के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम लाल बहादुर से मिलने पहुंचा। बीईओ की शिकायत करते हुए एसडीएम को ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया कि बीईओ शिक्षकों का मानसिक और आर्थिक शोषण कर रहे हैं। पाठ्य और कार्य पुस्तकों को बीआरसी केंद्र कौल्हाई से उठाने को शिक्षकों को बाध्य करते हैं। जबकि शासन ने विद्यालयों को बजट दिया है। आरोप लगाया गया कि यूनिफॉर्म के लिए करीब 70 फीसदी कपड़ा एक ही फर्म से खरीदा गया है। अन्य फर्मों से कपड़ा खरीदने वाले शिक्षकों को कार्रवाई की चेतावनी दी जाती है। इसके साथ ही किचन गार्डन बनाने में अनियमितताएं की गई हैं। शिक्षकों पर घटिया फर्नीचर खरीदने का दबाव बनाते हैं। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, राम प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed