फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   teachers association protested for not paid their salary

रसोइयों को मानदेय न मिलने से शिक्षक संघ में आक्रोश

Fri, 05 Feb 2016 08:01 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 05 Feb 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
teachers association protested for not paid their salary
प्रदेशाध्यक्ष सतीश मिश्र ने शुक्रवार को कहा कि जब किसी सरकारी कर्मचारी-अधिकारी का यदि एक माह समय से वेतन नहीं मिलता है तो उसका सारा बजट खराब हो जाता है, वहीं रसोइयों को  बीते छह माह से आज तक उन्हें मानदेय नहीं मिला है। बोले-न ही किसी ने उनके मानदेय को अभी कारगर कदम उठाए हैं। मानदेय नहीं मिलने के कारण रसोइयों को दिक्कतें उठानी पड़ रहीं हैं। जल्द से जल्द सभी रसोइयों को मानदेय का भुगतान किया जाए। संगठन सरकार से यह भी मांग कर रहा है कि रसोइयों का मानदेय कम से कम तीन हजार रुपये प्रति माह किया जाए। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि संगठन द्वारा बीते दिनों शिक्षकों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करने, वर्ष 2008 के बाद पदोन्नत शिक्षकों को न्यूनतम 17140 और 18150 दिए जाने, कन्वर्जन कास्ट दिए जाने आदि की मांगों को लेकर एक दिनी धरना-प्रदर्शन किया था। शासन तक मांगें पहुंच गई हैं यदि जल्द ही मांगों को पूरा नहीं किया गया तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन को मजबूर होगा।
विज्ञापन

ट्यूशनखोर शिक्षकों पर हो कार्रवाई
बदायूं। समाजवादी छात्र सभा की बैठक में शहर में ट्यूशन के नाम पर छात्रों के हो रहे उत्पीड़न को लेकर आक्रोश जताया गया। कहा गया कि यदि ट्यूशनखोर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीआईओएस को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर जिला महासचिव अनीस सिद्दीकी, फैजान खां, सोनू बालिया, रनवीर, हर्षित यादव, दुष्यंत कुमार, जमील चौधरी, दानिश, शोभी, आजम सिद्दीकी, प्रेम यादव, ओम, रवि गौतम, मोहित सागर, अमित कुमार, अकील अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed