फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   teacher will get the their salary soon

समायोजित शिक्षामित्रों की वेतन बहाली का रास्ता साफ

Sat, 26 Dec 2015 08:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Sat, 26 Dec 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
teacher will get the their salary soon
सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्टे मिलने के बाद विभाग ने कराया सत्यापन
विज्ञापन


प्रथम बैच के 1119 और दूसरे बैच के 617 शिक्षामित्रों का हो चुका है सत्यापन


बताते चलें प्रदेश सरकार द्वारा  शिक्षामित्रों को समायोजित कर सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्त कर दिया था, लेकिन हाईकोर्ट ने इस समायोजन को नियम विरुद्घ करार देकर इसपर रोक लगा दी। इसके बाद सभी शिक्षामित्रों ने प्रदेश स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट के आदेश  के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा सभी  शिक्षामित्रों को राहत देते हुए फरवरी तक स्टे दे दिया। सुप्रीम कोर्ट  द्वारा स्टे मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने सभी बीएसए को सहायक अध्यापकों को  वेतन देने का आदेश जारी कर दिया।

बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने  बताया कि प्रदेश सरकार के आदेश का पालन किया जा रहा है। जिले में कुल 1,736  समायोजित शिक्षामित्रों का सत्यापन हो चुका है। जिसमें प्रथम बैच के  शिक्षामित्रों को सितंबर माह से दिसंबर तक और दूसरे बैच के शिक्षामित्रों  को जुलाई माह से दिसंबर माह तक का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed