फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teacher suspended the movement will not be reinstated

निलंबित शिक्षक बहाल नहीं किए तो आंदोलन होगा

Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 13 Aug 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
जूनियर शिक्षक संघ ने दी चेतावनी, एकतरफा कार्रवाई पर जताया आक्रोश
 तहसील बिल्सी क्षेत्र के गांव स्वरूपपुर में एमडीएम का दूध पीने से कई बच्चों के बीमार हो जाने के मामले में बीएसए द्वारा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों को सस्पेंड किए जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की शनिवार को हुई बैठक में उस कार्यवाही पर आक्रोश जताया गया। तय किया गया यदि निलंबित शिक्षकों को बहाल नहीं किया गया, तो स्कूलों में ताले डालकर आंदोलन किया जाएगा। 

जिला महामंत्री असरार अहमद के निवास स्थान पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्वरूपपुर मामले में शिक्षकों को कोई दोष नहीं था फिर भी उनके खिलाफ एकतरफा बिना जांच पड़ताल के कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया। इससे जिले भर के शिक्षकों में बेहद रोष और आक्रोश है। इसे संगठन किसी कीमत पर सहन नहीं करेगा। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक को तरह-तरह के परेशान किया जा रहा है, जबकि उस पर तमाम गैर शैणक्षिक काम सौंप दिए गए हैं। स्वरूपपुर में एमडीएम का संचालन प्रधान द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया है, उल्टे शिक्षकों को निलंबित कर एकतरफा कार्रवाई कर दी गई। इससे अब शिक्षक खामोश नहीं बैठेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह,कल्यान दास गुप्ता, भुवनेश कुमार,अब्बास अहमद, गगन जीत, अब्दुल मन्नान, कमलेश कुमारी, सुरेश पाल सिंह, रमेश चंद्र, चंद्रपाल सिंह, पूर्णिमा देवी, मुशर्रफ हुसैन, प्रमोद कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed