{"_id":"5df28a118ebc3e87935ba63d","slug":"teacher-badaun-news-bly387840330","type":"story","status":"publish","title_hn":"...नौकरी छोड़ू या आत्महत्या करूं, एक ही बचा है विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...नौकरी छोड़ू या आत्महत्या करूं, एक ही बचा है विकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। एक विद्यालय में तैनात शिक्षिका बुधवार को डीएम से मिली। उन्होंने कहा कि प्रधानपति द्वारा उनको मानसिक रूप से प्रताड़ित किया किया जा रहा है। उसके डर से उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया है। जिन दिनों में वह स्कूल नहीं जाती है, तो प्रधानपति वहां पर तैनात शिक्षकों से जानकारी लेता रहता है।
ब्लाक जगत क्षेत्र के एक विद्यालय में तैनात शिक्षिका ने प्रधानपति (जो एक संगठन में सचिव हैं) पर आरोप लगाया है। कहा कि जब भी वह विद्यालय में होती है, उस वक्त प्रधानपति आकर बेवजह की जानकारी मांगता है। कभी मिड-डे मील, तो कभी स्टाफ की उपस्थिति, कभी अन्य जानकारी लेता रहा है। सारी जानकारी देने के बाद भी दोबारा-दोबारा वहीं चीजें मांगता रहता है। जब वह विद्यालय नहीं जाती है, तब वह विद्यालय नहीं आता है और उसके बारे में स्टाफ से पूछता रहता है। शिक्षिका का कहना था कि उसके डर से उसने छुट्टियां लेनी शुरू कर दी। उसने उसे मानसिक रूप से बेहद परेशान कर दिया है। अगर यही हालात रहे तो उसके पास दो ही विकल्प रह जाते हैं कि या तो वह नौकरी छोड़ दे, या फिर आत्महत्या कर ले। डीएम ने इस संबंध में बीएसए को जांच के लिए कहा है।