{"_id":"2fbde1261b6966d2a6f995e3955aaec3","slug":"teacher-and-steno-fought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एरियर पर भिड़ गए लिपिक व शिक्षिका, हाथापाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एरियर पर भिड़ गए लिपिक व शिक्षिका, हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Tue, 19 Jan 2016 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर मामले को कराया शांत
घटना जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय में दूसरी मंजिल पर स्थित लेखा विभाग में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विकासखंड जगत क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका के पति एरियर की फाइल पास होने के बाबत जानकारी करने को एक लिपिक के पास पहुंचे। उन्होंने लिपिक से कहा कि वह कई बार इस संबंध में आ चुके हैं, लेकिन हर बार यहीं कहा जाता है कि फाइल उनके पास नहीं हैं। शिक्षिका के पति ने देखा कि फाइल लिपिक की टेबल पर ही सामने रखी है। इसी पर दोनों में पहले जमकर नोकझोंक हुई और फिर हाथापाई होने लगी। शोर होने पर अन्य टेबल पर कार्य कर रहे कर्मचारियों ने मौके पर आकर मामले को शांत कराया। शिक्षिका के पति का आरोप था कि लिपिक द्वारा जानबूझकर परेशान किया जा रहा है। वही फाइल को दबाए हुए हैं। बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं है, यदि इस तरह की घटना हुई है, तो जांच कराकर दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कार्यालय परिसर के अंदर अनुशासनहीनता को किसी हाल में सहन नहीं किया जाएगा।