{"_id":"67be0b53b8efa2054a0ba357","slug":"taylor-had-left-the-village-after-being-threatened-of-being-implicated-in-a-cow-slaughter-case-badaun-news-c-123-1-sbly1029-134890-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गोकशी के मुकदमे में फंसाने की धमकी के बाद गांव छोड़कर चला गया था टेलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गोकशी के मुकदमे में फंसाने की धमकी के बाद गांव छोड़कर चला गया था टेलर
विज्ञापन
बदायूं। बिनावर में टेलर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नया तथ्य सामने आया है। परिजन ने बताया कि टेलर को आरोपी गोकशी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे थे। इसी डर से वह दिल्ली में जाकर रहने लगा था। पखवाड़ा भर पूर्व ही लौटा था।
बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार रात घर के बाहर शौच को निकले 50 वर्षीय टेलर की हैंडपंप से पानी भरते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गांव के रिजवान उर्फ मुस्कान व फैजान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। परिजन का आरोप है कि हत्यारोपी गोकशी में लिप्त हैं। रसूख और पैसे वाले हैं।
हत्यारोपी रिजवान उर्फ मुस्कान ने चार माह पहले टेलर की छोटी बेटी को घर से अगवा कर लिया था, जिसकी टेलर ने बिनावर पुलिस और पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। गांव में पंचायत बैठी। दबाव में आकर आरोपी ने किशोरी को वापस कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपियों ने टेलर पर गोकशी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी थी। आरोपियों की इशारे पर कई बार पुलिस टेलर के घर पर भी पहुंची थी। इससे तंग आकर टेलर बेटी को लेकर दिल्ली चला गया था। जहां उसने सिलाई का काम शुरू कर दिया, लेकिन आरोपी रिजवान उर्फ मुस्कान ने टेलर की बेटी का पीछा नहीं छोड़ा। वह दिल्ली पहुंचा। यहां से उसने फिर से किशोरी को अगवा कर लिया। लोकलाज के कारण टेलर ने गांव में आना बंद कर दिया।
परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही टेलर दिल्ली से लौटे था। जिससे आरोपियों को आशंका थी कि टेलर फिर से उनके खिलाफ पुलिस से शिकायत कर सकता था। इसी कारण आरोपियों ने टेलर की हत्या कर दी। इंस्पेक्टर अशोक कंबोज का कहना है कि आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आ सकेगा।