{"_id":"6245d2d99a9a7631c662cabd","slug":"tantrik-got-married-after-calling-girl-home-on-pretext-of-a-ghost","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं: भूतप्रेत से मुक्ति दिलाने के बहाने युवती से की शादी, लड़की बोली- नहीं जाना घर, आरोपी पहले भी कर चुका यह घिनौनी हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं: भूतप्रेत से मुक्ति दिलाने के बहाने युवती से की शादी, लड़की बोली- नहीं जाना घर, आरोपी पहले भी कर चुका यह घिनौनी हरकत
Thu, 31 Mar 2022 09:43 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, दबतोरी (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, दबतोरी (बदायूं)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 31 Mar 2022 09:43 PM IST
सार
बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवती को भूतप्रेत से छुटकारा दिलाने के बहाने तांत्रिक ने घर पर बुलाकर शादी कर ली। गुरुवार को जब लड़की की मां तांत्रिक के घर पहुंची तो बेटी को मांग में सिंदूर भरे देखकर वह चौंक गईं। युवती ने उनके साथ घर जाने से भी इंकार कर दिया है। इस पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
तांत्रिक ने भूतप्रेत का साया बताकर युवती से की शादी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं की बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक तांत्रिक ने भूतप्रेत का साया हटाने के बहाने युवती को अपने घर बुलाकर शादी कर ली। उसकी मां ने तांत्रिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, लेकिन युवती अपने घर लौटने को तैयार नहीं है। वह तांत्रिक के साथ रहना चाहती है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला गुरुवार को दबतोरी पुलिस चौकी पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि अंधविश्वास के चलते कुछ माह पहले उसने अपनी बेटी को तांत्रिक को दिखाया था। जिसने उस पर भूतप्रेत का साया बताया था। बिसौली क्षेत्र के एक तांत्रिक ने उसका इलाज करने का दावा किया था। वह उनके घर गया। उसने युवती से प्रेतात्मा उतारने के बहाने पूजा पाठ की। कुछ दिन ये नाटक चलता रहा। फिर महाशिवरात्रि पर अपने घर पूजा करने के बहाने उसने युवती को बुला लिया। इसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
गुरुवार को युवती की मां अचानक तांत्रिक के घर पहुंची तो वहां पर अपनी बेटी को देखकर वह हैरान रह गई। उसकी बेटी मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया पहने हुई थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि उसने तांत्रिक के साथ शादी कर ली है। वह उसके साथ ही रहना चाहती है। इस पर युवती की मां ने पुलिस को तहरीर दे दी है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक की दो शादी पहले हो चुकी हैं। उसने युवती से तीसरी शादी की है। एसपी देहात डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामले में शिकायत आई है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन