फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Talents are dying due to lack of facilities

Budaun News: सुविधाओं के अभाव में दम ताेड़ रहीं प्रतिभाएं

Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Talents are dying due to lack of facilities
बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज का मैदान। संवाद
बिसौली। तहसील मुख्यालय पर युवाओं को खेलने के लिए कोई सरकारी मैदान नहीं है। मदन लाल इंटर कॉलेज के मैदान में युवा अपने स्तर पर ही खेलों का अभ्यास करते हैं। इससे युवाओं की प्रतिभा में निखर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


नगर की आबादी करीब 45 हजार है। क्षेत्र के कई लोग सेना में हैं। यहां के युवा सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी अपने स्तर से कर रहे हैं। उनके लिए कोई खेल मैदान की व्यवस्था नहीं है। मदन लाल इंटर कॉलेज का खेल मैदान समतल न होना से समस्या है। यहां पर युवाओं को तैयारी करने में परेशानी होती है। नगर पालिका ने क्रीडा विभाग, जिला प्रशासन या प्रदेश सरकार से कभी भी मैदान को स्टेडियम बनाने की मांग नहीं रखी। युवा खिलाड़ी देवांश सक्सेना, पवन ठाकुर, राहुल, शिखर मिश्रा उर्फ सन्नू, हिमांशु आदि ने कहा कि पालिका और क्रीडा विभाग को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। इससे गांव के युवा नशे से दूर रहेंगे और खेलों के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

------------
फोटो-37

खेल अधिकारी से मिले
- खेल मैदान की समस्या को लेकर जिला खेल अधिकारी से मिल चुके हैं। उन्होंने बताया कि मैदान के लिए कभी बजट ही जारी नहीं किया गया है। ऐसे में प्रशासन से अपील है कि खेल मैदान को व्यवस्थित कर उचित प्रबंध किया जाए। -अमन सक्सेना,युवा
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो- 38
सुविधाओं के अभाव में खुद कर रहे तैयारी
- तैयारी के लिए मैदान तो है पर वहां पर सुविधाएं नहीं हैं। अगर मैदान को तैयार कर दिया जाए तो गांव की बेटियां भी अभ्यास कर सकती हैं। वह भी आगे आकर गांव और जिले का नाम खेलों के साथ रोशन कर सकती हैं। -मानव गुप्ता,युवा

फोटो-39
बजट के अभाव कॉलेज का मैदान भी बदहाल
- बजट के अभाव में कॉलेज का मैदान बदहाल हो गया है। खेल मैदान को लेकर प्रशासन से लेकर खेल विभाग से भी शिकायत की लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। यही वजह है कि युवा परेशान हो रहे हैं। -ऋषभ,युवा
फोटो-40
सुविधा मिले तो प्रतिभा की कमी नहीं
सभी परिवार इतने संपन्न नहीं हैं कि निजी एकेडमी में खर्चा करके खेलों की तैयारी कर सकें। अगर जिला प्रशासन या प्रदेश सरकार गांव में खेल की सुविधाएं मुहैया करवा दें तो यहां से काफी प्रतिभाएं सामने आ सकती हैं। -दया मिश्रा युवा


कोट,

- बिसौली तहसील में बगरैन में ही मिनी स्टेडियम है। बिसौली नगर में विभाग का कोई खेल मैदान ही नहीं है। युवाओं की समस्या को शासन तक पहुंचाएंगे। अमित रिछारिया, क्रीड़ाधिकारी

बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज का मैदान। संवाद

बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज का मैदान। संवाद

बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज का मैदान। संवाद

बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज का मैदान। संवाद

बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज का मैदान। संवाद

बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज का मैदान। संवाद

बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज का मैदान। संवाद

बिसौली के मदन लाल इंटर कॉलेज का मैदान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed