फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tahrir reached against those who tried to burn the e-rickshaw driver alive, police started investigation

ई-रिक्शा चालक को जिंदा जलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पहुंची तहरीर, पुलिस ने जांच शुरू की

Sun, 07 Jun 2020 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:29 AM IST
विज्ञापन
Tahrir reached against those who tried to burn the e-rickshaw driver alive, police started investigation
बिल्सी (बदायूं)। बिल्सी कस्बे में शनिवार रात ई-रिक्शा चालक को जिंदा जलाने की कोशिश के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस ने शनिवार देर शाम तक कोई मुकदमा नहीं लिखा था। पीड़ित के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर भी दे दी। इसके बावजूद पुलिस मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन देती रही। उधर, रिक्शा चालक को गंभीर हालत जानकर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश (40) के ऊपर उस समय हमला हुआ था। जब उसने शनिवार देर रात आरोपी हमलावरों से अपने ई-रिक्शे के किराए के रुपये मांगे थे। दरअसल, आरोपी ओमप्रकाश के ई-रिक्शे से ही आते-जाते थे। कई बार उसने उधार कर दिया था लेकिन शनिवार रात उसने रुपये मांगे थे। आरोप है कि हमलावर पहले से चरस का धंधा करते थे। जिससे उनकी पुलिस से बनी रहती थी। एक दिन पहले हुए विवाद में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिससे आरोपियों ने शनिवार देर रात उसे पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की थी। परिवार वालों ने जैसे-तैसे आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात तक उसका इलाज चला लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इससे चिकित्सक ने चालक को अलीगढ़ रेफर कर दिया। इधर, दिनभर पुलिस मामले में माथा पच्ची करती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला और न ही कोई आरोपी पकड़ा गया। दोपहर बाद ओमप्रकाश के भाई मुन्नालाल ने पांच आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। देर रात इस संबंध में एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर आ गई है। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं। उसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में दोपहर तक तहरीर नहीं आई थी। जिससे कार्रवाई नहीं हो सकी। अब तहरीर आई है। जिस पर पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई करने को कहा गया है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed