फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sweet house

दो प्रमुख मिठाई की दुकानों पर मिली प्रतिबंधित पॉलिथीन, जुर्माना लगाया

Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
sweet house
बदायूं। पॉलिथीन के खिलाफ शासन के 25 अगस्त से 25 सितंबर तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देशों के क्रम में पहले दिन नगर पालिका ने शहर में अभियान चलाया। इस दौरान शहर की प्रतिष्ठित प्रकाश और राधिका स्वीट्स की दुकानों समेत अन्य दुकानों पर छापा मारा गया। वहां पर प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद हुई। पालिका ने दोनों दुकानों समेत शहर से कुल 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में ही पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके बाद में कुछ समय तक जिलेभर में पॉलिथीन को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। इसमें व्यापारियों से लेकर आम लोगों तक प्रतिबंधित पॉलिथीन के दुष्परिणामों के बारे में बताया था। इसका असर कुछ दिन तक रहा। उसके बाद में अभियान शांत हो गया तो लोग पहले की तरह प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने लगे। अब शासन ने एक माह तक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए है। कहा है कि जिस नगर पालिका, पंचायत द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर वसूली ज्यादा की जाएगी, उसको सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद में जिलेभर में प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर अभियान चलाया गया। शहर में ईओ दीप कुमार ने राधिका स्वीट्स के यहां छापा मारा। वहां कुछ कम पॉलिथीन मिलने पर एक हजार का जुर्माना लगाया। प्रकाश स्वीट्स के यहां काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। पालिका द्वारा 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलती है तो जुर्माने के अलावा विधि कार्रवाई भी की जा सकती है। इसके अलावा आयकर कार्यालय के बराबर में स्थित रेस्टोरेंट्स से एक हजार का रुपये जुर्माना वसूला। अन्य दुकानों पर भी छापा मारकर कुल 39 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शासन के निर्देश पर प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर अभियान चलाया गया। प्रकाश स्वीट्स के यहां काफी मात्रा में पॉलिथीन बरामद हुई, ऐसे में 25 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है। राधिका स्वीट्स के यहां कम मात्रा में पॉलिथीन मिली, यहां से एक हजार रुपये की वसूली की। कुल 39 हजार रुपये की वसूली की गई है। एक माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
-दीप कुमार, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed