फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Swadeshi Mela is a medium to promote Vocal for Local: BL Verma

वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने का माध्यम है स्वदेशी मेला : बीएल वर्मा

Fri, 10 Oct 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Swadeshi Mela is a medium to promote Vocal for Local: BL Verma
स्टाॅल का निरीक्षण करते प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल 
बदायूं। प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने बृहस्पतिवार को बदायूं क्लब परिसर में आयोजित यूपी ट्रेड शो स्वदेशी मेला-2025 का उद्घाटन किया। शुभारंभ अवसर पर दोनों मंत्रियों ने स्वदेशी उत्पादों को अपनाने और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाने का आह्वान किया। यह मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत, आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना अब साकार होती दिख रही है। उन्होंने कहा कि भारतवासी यदि स्वदेशी अपनाएं तो देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया अभियान ने विश्व स्तर पर भारतीय उत्पादों की पहचान बनाई है। उन्होंने कहा अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद की झल्लाहट दूर करने के लिए ही 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं के हित में कई बड़े निर्णय लिए हैं दवाओं को टैक्स फ्री किया गया है, वहीं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी में राहत दी गई है, जिससे जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि आज का भारत किसी के सामने झुकने वाला नहीं है। प्रधानमंत्री का मंत्र वोकल फॉर लोकल अब जन-जन का अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी मेला न केवल स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराएगा बल्कि कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देगा। मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि मेले में उद्योग, खादी एवं ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड, हथकरघा, वस्त्रोद्योग, रेशम, ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएम युवा, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान जैसे विभागों के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों व उद्यमियों के उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी शमां बांध दिया। विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, शारदेंदु पाठक, उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

स्टाॅल का निरीक्षण करते प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल 

स्टाॅल का निरीक्षण करते प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री धर्मपाल सिंह व केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed