{"_id":"6a4e93b68ff36b55400624d0","slug":"suspicion-of-rape-of-a-female-student-legal-opinion-sought-from-an-expert-regarding-the-medical-report-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167978-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: छात्रा से दुष्कर्म की आशंका, मेडिकल रिपोर्ट पर एक्सपर्ट से ली विधिक राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: छात्रा से दुष्कर्म की आशंका, मेडिकल रिपोर्ट पर एक्सपर्ट से ली विधिक राय
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड का आरोपी निजाकत अली स्त्रोत पुलिस
सैदपुर। आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म होने की आशंका बढ़ गई है। छात्रा की मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अफसरों ने एक्सपर्ट की विधिक राय ली है। वहीं, मामले में पकड़े गए दूसरे समुदाय के आरोपी निजाकत अली को बुधवार को कोर्ट में पेश किया, इसके बाद पुलिस उसे वापस थाने ले आई। मेडिकल रिपोर्ट की स्थिति स्पष्ट होने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस आरोपी को फिर कोर्ट में पेश करेगी।
वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर कस्बे में मंगलवार शाम करीब चार बजे आठ वर्षीय कक्षा दो की छात्रा को चीज दिलाने का लालच देकर आरोपी निजाकत अली घर के पास खंडहरनुमा सरकारी क्वार्टर में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की थी। घटना के दौरान पीड़िता के परिजन खेत पर मक्का तोड़ने गए हुए थे। लौटने पर छात्रा ने उन्हें घटना के बारे में बताया।
छात्रा के परिजन आराेपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें भगा दिया गया था। इसके बाद पीड़ित परिजन रात में ही थाने पहुंचे और आरोपी निजाकत अली के खिलाफ छेड़खानी के आरोप में केस दर्ज कराया। पुलिस ने मंगलवार की रात ही आरोपी निजाकत अली को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, आरोपी के परिजनों ने आरोपी युवक को मानसिक रोगी बताया है।
विज्ञापन
बच्ची की मेडिकल परीक्षण की रिपोर्ट आ गई है। उस रिपोर्ट पर एक्सपर्ट से राय ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, इसके बाद उसे वापस थाने ले आए। मेडिकल रिपोर्ट पर एक्सपर्ट की राय आने के बाद फिर कोर्ट में पेश करेंगे। - डॉ. हृदेश कठेरिया, एसपी ग्रामीण