फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suspended SDM attached to Revenue Council in case of sending summons to Governor

Budaun News: राज्यपाल को समन भेजने के मामले में निलंबित एसडीएम राजस्व परिषद से अटैच

Sat, 04 Nov 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Suspended SDM attached to Revenue Council in case of sending summons to Governor
बदायूं। राज्यपाल को समन भेजने के मामले में निलंबित सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक को राजस्व परिषद लखनऊ से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह किसी अन्य अधिकारी को नियुक्त नहीं किया गया है। एसडीएम न्यायिक व डीआरओ का पद रिक्त होने से कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सदर तहसील के एसडीएम न्यायिक विनीत कुमार की कोर्ट से जमीन अधिग्रहण के एक मामले में राज्यपाल को समन भेजकर तलब किया गया था। शासन ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एसडीएम न्यायिक को निलंबित कर दिया। विभागीय जांच के दौरान उनकी ओर से कोई दखलअंदाजी न हो, इसके लिए शासन ने उन्हें राजस्व परिषद लखनऊ से अटैच कर दिया है। अब वह अपनी उपस्थिति वहीं दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायिक विनीत कुमार के पास ही जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) का भी चार्ज था। उनके निलंबित होने से दोनों पद खाली हो गए हैं। अभी इन पर किसी की तैनाती नहीं की गई हैं। लिहाजा कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकारियों को बिना देखे अपने अधीनस्थों की ओर से पेश कागजों पर दस्तखत करना ही भारी पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही वजह रही कि पहली ही पदोन्नति के बाद एसडीएम न्यायिक को कार्रवाई का सामना करना पड़। इधर डीएम मनोज कुमार ने बताया कि एसडीएम न्यायिक को राजस्व परिषद से अटैच कर दिया गया है। उन पर डीआरओ का भी चार्ज था। दोनों जगहों पर अभी किसी अधिकारी तैनाती नहीं की गई है। शासन से निर्देश मिलने के बाद में यहां पर अधिकारी की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed