फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sushila Devi's life was in danger for one and a half hours in a stampede-filled environment.

Budaun News: भगदड़ भरे माहौल में डेढ़ घंटे तक सांसत में रही सुशीला देवी की जान

Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 06:14 AM IST
विज्ञापन
Sushila Devi's life was in danger for one and a half hours in a stampede-filled environment.
बिल्सी/बदायूं। हाथरस में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे सत्संग समाप्त हुआ। साकार विश्व हरि को मानने वाले लोग पंडाल से निकल कर अपने-अपने वाहनों की ओर बढ़ने लगे तभी कुछ देर बाद भगदड़ मची गई। इस दौरान उझानी की सुशीला देवी की जान डेढ़ घंटे तक सांसत में रही।
विज्ञापन

उझानी क्षेत्र के गांव अकोली की निवासी सुशीला देवी (50) भगदड़ स्थल से कुछ ही दूर सड़क के किनारे कुछ महिलाओं के संग खड़ीं थीं। उन्होंने लोगों को गिरते, पड़ते और चीखते हुए आंखों से देखा है। जहां वे खड़ीं थीं, उससे करीब दो ढाई सौ कदम दूर ही एक ढलान था। उसी ढलान पर चढ़कर लोग सड़क की ओर बढ़ रहे थे। उनका कहना है कि अचानक कोई वाहन आ जाने से वहां भगदड़ के साथ अफरातफरी मच गई। ढलान से चढ़ते वक्त जो गिर गए, उन्हें उठाने वाला कोई नहीं था। सबको अपनी जान की पड़ी थी। लोग जान बचाकर भागने की जल्दी में थे लेकिन जब भीड़ में रास्ता नहीं मिल रहा था तो गिर रहे थे। अफरातफरी का मंजर था। कुछ लोग आगे बढ़ने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे लेकिन कुछ ही पल में देखते-देखते चीख-पुकार मच गई। तब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। सड़क पर आने जाने वाले वाहनों को रोका गया। उनमें ही घायलों को अस्पताल भेजना शुरू किया।
विज्ञापन


बीस महिलाओं के संग गईं थीं, सब बच गईं सकुशल
बदायूं। अपने क्षेत्र की बीस महिलाओं के संग हाथरस के सत्संग में भाग लेने के लिए सुशीला देवी मंगलवार को सुबह चार बजे निजी वाहन से रवाना हुईं थीं। महिलाएं छोटे वाहनों में गईं। एक वाहन में दस महिलाएं थीं। सभी सुरक्षित बच गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed