फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Suryakund issue heats up Buddhist community protest in Badaun

सूर्यकुंड प्रकरण गर्माया: बदायूं में बौद्ध समाज ने धरना देकर भरी हुंकार, कर दिया बड़ा एलान

Mon, 16 Dec 2024 06:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Dec 2024 06:53 PM IST
सार

बदायूं में सूर्यकुंड प्रकरण तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को मालवीय आवास पर बड़ी संख्या में बौद्ध समाज के लोग जुटे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले में कार्रवाई की मांग की।  

विज्ञापन
Suryakund issue heats up Buddhist community protest in Badaun
धरने में जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सूर्यकुंड स्थल का प्रकरण गर्मा गया है। पिछले कई दिनों से स्थल पर पुनर्स्थापित कराने की मांग को लेकर बौद्ध समाज के लोग धरने पर बैठे हुए हैं। सोमवार को धरना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हुंकार भरी कि अगर 20 दिसंबर तक पुलिस प्रशासन ने बौद्ध धर्म के लोगों को सूर्यकुंड पर पुनर्स्थापित नहीं कराया तो वे लोग खुद वहां पहुंच जाएंगे। उन्होंने चौकी इंचार्ज और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव मझिया में सम्राट अशोक पर्यटक स्थल बुद्ध बिहार सूर्यकुंड में सात दिसंबर को हिंदू संगठन के कुछ पदाधिकारी पहुंचे। उन्होंने वहां पर रह रहे बौद्ध धर्म के लोगों पर शिवलिंग और नंदी को मिट्टी में दबाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिवलिंग और नंदी को मिट्टी से निकलवाकर स्थापित कराया और वहां पर रह रहे लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते वहां रहने पर पाबंदी लगा दी थी। 
विज्ञापन


यूपी लेखपाल हत्याकांड: न उठा पा रहा था दो पत्नियों का खर्च, कार की किस्त भी टूटीं; कातिल दोस्त का ये था प्लान
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से बौद्ध धर्म के लोग मालवीय आवास पर आकर धरने पर बैठ गए। तभी से यह लोग धरना दे रहे हैं। सोमवार को धरने में शामिल होने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंच गए। लोगों ने पंचायत की इसके बाद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 20 दिसंबर तक पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने बौद्ध धर्म के लोगों को सूर्यकुंड पर पुनर्स्थापित नहीं कराया तो वे लोग खुद ही 21 दिसंबर से वहां चले जाएंगे।

Suryakund issue heats up Buddhist community protest in Badaun
धरने पर बैठे बौद्ध भिक्षु - फोटो : अमर उजाला

मालवीय आवास पर तैनात रही पुलिस व पीएसी
मालवीय आवास पर सोमवार को बौद्ध धर्म के अनुयायियों द्वारा बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पुलिस को भनक लगी कि बौद्ध भिक्षु सूर्यकुंड भी जा सकते हैं। इसके बाद इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, थाने का फोर्स व पीएसी को मालवीय आवास गृह में भेजा गया। शाम तक पीएसी यहां तैनात रही। वहीं सूर्यकुंड पर भी पुलिस तैनात की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed