फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   High-tension power line snaps and falls on cattle shed; two buffaloes die.

Budaun News: हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर पशुशाला पर गिरा, दो भैंसें मरी

Sat, 05 Sep 2026 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
High-tension power line snaps and falls on cattle shed; two buffaloes die.
अलापुर। गांव गुढ़ाना में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर एक पशुशाला पर गिर गया। हादसे में दो भैंसों की करंट लगने से मौत हो गई। एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। हादसा शुक्रवार अपराह्न करीब सवा दो बजे हुआ।
विज्ञापन

गांव में जर्जर खंभों से होकर गुजर रही ग्यारह हजार की लाइन का तार टूटकर सर्वेश पाली की पशुशाला पर गिर गया। पशुशाला में बंधी करीब डेढ़ लाख रुपये की दो भैंसों की करंट लगने से मौके पर जान चली गई। वहीं, गांव के ही किशन पाल शाक्य साइकिल से खाद लेकर खेत पर जा रहे थे। बिजली का तार उनकी खाद की बोरी पर आ गिरा।
विज्ञापन

गनीमत रही कि उनके ऊपर नहीं गिरा। वह बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों का कहना है कि बीच गांव से गुजर रही हाईटेंशन लाइन जर्जर हालत में हैं। विद्युत निगम के अधिकारियों को कई बार बताया गया, लेकिन किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता द्वितीय नागेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मौके की जांच कराकर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed