फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Surveillance fails, illegal firecracker business is flourishing in the district

Budaun News: निगरानी फेल, जिले में फल–फूल रहा पटाखों का अवैध कारोबार

Mon, 01 Sep 2025 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Surveillance fails, illegal firecracker business is flourishing in the district
बदायूं। लखनऊ में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लोगों की मौत ने एक बार फिर से अवैध पटाखा कारोबार को सुर्खियों में ला दिया है। बदायूं में भी पटाखा बनाने का काम धड़ल्ले से हो रहा है। बीते दिनों जिले में हुए कई हादसों ने लोगों की जान ले ली। इसके बावजूद कार्रवाई केवल कागजों तक ही सीमित रही।
विज्ञापन

जिला प्रशासन का दावा है कि 24 लोगों को ही पटाखा बनाने का लाइसेंस जारी किया गया है। जबकि हकीकत इससे अलग है। ग्रामीण इलाकों से लेकर कस्बे तक पटाखा बनाने और बेचने का कारोबार चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में न तो सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता है और न ही संबंधित विभागों की नियमित जांच होती है। इसी लापरवाही का नतीजा है कि आए दिन हादसे होते हैं और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।
विज्ञापन

अब लखनऊ हादसे के बाद जिले में भी प्रशासन की निगरानी पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों की मांग है कि ऐसे गोरखधंधे पर सख्त कार्रवाई हो और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय की जाए। इससे भविष्य में हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------------
पटाखा विस्फोट में जा चुकी कई की जान-
केस एक-
आठ लोगों की मौत व तीन हुए थे घायल
26 अक्तूबर 2018 को शहर के सिविल लाइंस इलाके में पटाखों की फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। इसमें आठ लोगों की मौत व तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह मामला रसूलपुर गांव का था। वहां भयानक विस्फोट के साथ आग लग गई थी। धमाका इतना जबर्दस्त था कि आसपास का खड़ंजा उड़ गया और उसकी ईंटें दूर बैठे लोगों को जाकर लगी थी।
----------------------------------------

केस दो-
पटाखा विस्फोट के बाद छत से कूदा था परिवार

12 जून 2025 को कुंवरगांव होली चौक स्थित एक मकान में अवैध रूप से रखे गए पटाखों में आग लगने से अफरा तफरी मची थी। वहां मौजूद परिवार जान बचाकर पड़ोसी की छत पर कूद गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था। धमाके इतने तेज थे कि आसपास के मकानों की खिड़कियां तक हिल गईं थी।

----------------------------
केस तीन-
विस्फोट में गई थी दो की जान
11 अप्रैल 2025 को पटाखा निर्माण की अवैध इकाई में आग गई थी। उसके विस्फोट से दो लोगों की मौत हो गई थी और दो बालिकाएं घायल हो गईं। थाना उसावा क्षेत्र के म्याऊं ब्लॉक स्थित गांव नगरिया चिकन में यह घटना हुई थी। घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी अचानक वहां रखे बारूद व आतिशबाजी के सामान में आग लग गई। देखते-देखते जोरदार विस्फोट हुआ और 2 मंजिला मकान ढह गया था।
-------------------------
केस चार-
मलबे में दब गए थे पांच लोग
एक अप्रैल 2024 को इस्लामनगर थाना क्षेत्र में पटाखा गोदाम में धमाका होने से दो मंजिला मकान भरभराकर गिर गया था। इस हादसे के समय घर के अंदर पांच लोग मौजूद थे। सभी मलबे में दब गए थे। इसी तरह अन्य कई ऐसे मामले जिले में सामने आ चुके है।
------------------------------------
वर्जन-
- पटाखा लाइसेंस धारकों का सत्यापन कराया गया है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। यदि कोई अवैध तरीके से पटाखा कारोबार में लिप्त मिलता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है। - अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed