{"_id":"645bf900829c957c4601edb6","slug":"supporters-of-two-candidates-face-to-face-in-baghol-police-arrived-badaun-news-c-4-1-bly1014-151123-2023-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बघौल में दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने, पुलिस पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बघौल में दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने, पुलिस पहुंची
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। नगर पंचायत वजीरगंज के बघौल मोहल्ले में बुधवार रात दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने आ गए। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई, लेकिन उससे पहले ही समर्थक मौके से भाग गए।
यह मामला बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे का है। बताया जा रहा है कि पहले भाजपा प्रत्याशी के कार्यकर्ता बघौल मोहल्ले में पहुंचे थे। इसकी सूचना पर निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला वार्ष्णेय के समर्थक पहुंच गए। जब दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों का आमना सामना हुआ तो मामला गरम हो गया। दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों में कोई विवाद होता इसे पहले लोगों ने खाना पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस बल मौके पर पहुंच गया लेकिन इसे पहले ही सभी समर्थक वहां से निकलकर भागे। कुछ लोगों को पुलिस ने दौड़ा दिया। इस दौरान कोई पकड़ा नहीं गया है।
निर्दलीय प्रत्याशी शकुंतला के पति राहुल वार्ष्णेय का कहना है कि बघौल गांव में भाजपा जिलाध्यक्ष और कुछ नेता पहुंचे थे। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता का कहना है कि आरोप झूठे हैं। वह तो आज तक बघौल गांव नहीं गए। उनके प्रत्याशी चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार चुनाव लड़ रहे हैं। प्रचार खत्म हो चुका है। आचार संहिता का पालन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
नगर पंचायत के वार्ड में जनसभा करते दिखे पूर्व भाजपा विधायक
नगर पंचायत वजीरगंज के मोहल्ला गोटिया में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर बुधवार रात करीब 9:30 बजे बैठक नुक्कड़ सभा करते दिखे। बताया जा रहा है कि यह पूरा मोहल्ला अनुसूचित जाति का है। बृहस्पतिवार को वोट डाले जाएंगे। जिससे पूर्व विधायक एक रणनीति के तहत मोहल्ले में पहुंचे। कुछ लोगों का कहना है कि वह भाजपा के पक्ष में वोट मांग रहे थे। लोग इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी बता रहे हैं।