{"_id":"6a285241cc60c9a22e0551e6","slug":"supply-stalled-due-to-low-oil-in-transformer-badaun-news-c-123-1-bdn1010-165811-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ट्रांसफाॅर्मर में तेल कम होने से सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ट्रांसफाॅर्मर में तेल कम होने से सप्लाई ठप
Tue, 09 Jun 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी। गांव में रखे ट्रांसफाॅर्मर में तेल कम हो जाने के कारण बिजली सप्लाई नहीं हो पा रही है। इसे लेकर गांव में लोग विद्युत निगम के खिलाफ गुस्से में हैं और प्रदर्शन की चेतावनी दे रहे हैं।
गांव में प्रथमा बैंक के सामने रखे 100 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर से विद्युत आपूर्ति बंद है। इसकी वजह से भीषण गर्मी में बच्चों, कामकाजी महिलाओं व बुजर्गों का बुरा हाल है। मोहल्ले में 24 घंटे से अधिक समय से बिजली न मिलने के कारण लगभग 200 घरों के लोग व्याकुल हैं। गांव के राकेश पुजारी, वीरेंद्र मौर्य, आशुतोष पाठक, माेनू गुप्ता, तेजवीर सिंह, योगेंद्र सिंह व दीपू गुप्ता आदि ने कहा है निगम के अधिकारियों में आपस में सामंजस्य नही है। एक्सईएन को समय दिया गया है। अगर, समाधान नहीं हुआ तो हम लोग प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।
नूरपुर पिनौनी में सप्लाई इस्लामनगर विद्युत उपकेंद्र के अल्लैहपुर फीडर से होती है। इस्लामनगर जेई विक्रम सिंह ने बताया कि उन्होंने एसडीओ से तेल के लिए कहा है। लाइनमैन ने उन्हें बताया कि 25 प्रतिशत तेल कम हो गया है, इसलिए समस्या आ रही है। एसडीओ की तरफ से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है। इस संबंध में क्षेत्रीय लोगों ने एक्सईएन से भी इस संबंध में शिकायत की है।