{"_id":"688e6ae21cfc8e80f20d1b5d","slug":"sundarkand-recitation-happened-at-brahmadev-place-badaun-news-c-123-1-sbly1006-144396-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: ब्रह्मदेव स्थान पर हुआ सुंदरकांड का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: ब्रह्मदेव स्थान पर हुआ सुंदरकांड का पाठ
विज्ञापन
गुधनी में भक्तों द्वारा हनुमान जी का किया गया शृंगार। संवाद
बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित प्राचीन ब्रह्मदेव महाराज स्थान पर शनिवार को संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा एंड पार्टी द्वारा संगीतमय में पाठ की प्रस्तुत किया गया। भक्ति रस से सराबोर इस प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। सुंदरकांड के बाद हनुमान चालीसा, बजरंग बाण और आरती नवरत्न वार्ष्णेय द्वारा की गई। समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
--
18 पीड़िताें की काउंसलिंग और दो का हुआ समझौता
बदायूं। पुलिस लाइन में शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र में कुल 37 मामले आएं। इसमें 18 पीड़ितों की काउंसलिंग की गई, जबकि दो पीड़ित एक साथ रहने को तैयार हो गए। जबकि पांच मामलों को निरस्त कर दिया गया। 11 मामलों में आगे की तारीख लगा दी गई है। इस मौके पर सब इंस्पेक्टर माया देवी, प्यारे सिंह यादव, अशोक खुराना, गिरधारी सिंह, ज्वाला प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
--
चोला चढ़ाने से भक्तों की पूर्ण होती है सभी मनोकामनाएं
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी-खौंसारा स्थित बलदेव धाम पर आचार्य ललित शर्मा और भक्तों ने शनिवार को बालाजी महाराज का शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भोग लगाया। आरती के अलावा हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। आचार्य ने कहा कि जो भी भक्त मंगलवार और शनिवार को बाबा पर भक्ति भाव के साथ चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना करता है, बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करते हैं। इधर, मोहल्ला चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार व तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर में श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष शृंगार किया गया। बाद में भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद