फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sun has not been seen for three days, melting increased due to falling mercury

Budaun News: तीन दिन से नहीं दिखा सूरज, पारा लुढ़कने से बढ़ी गलन

Thu, 02 Jan 2025 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sun has not been seen for three days, melting increased due to falling mercury
बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ों में प​थिक चौक से गुजरतीं युवतियां। संवाद
बदायूं। कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। सुबह से चल रही शीतलहर ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया। बादलों की वजह से दिनभर सूरज की किरणें भी धरती पर नहीं उतर सकीं। इसके चलते लोग ठिठुरन से कांपते रहे। बुधवार को अधिकतम तापमान 21.4 और न्यूनतम 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सर्दी का सितम बुधवार को भी जारी रहा। साल के पहले दिन भी ठंड सताती रही। पिछले तीन दिन से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। गलन के कारण लोगों का बुरा हाल है। बफीर्ली हवा ने लोगों को और परेशान कर दिया है। मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को न्यूनतम तापमान में खासी कमी देखी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री और न्यूनतम 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री से गिरकर 7.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आलोक सागर गौतम का कहना है कि बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। धूप निकलने की उम्मीद बेहद कम है। हालांकि उसके बाद मौसम में बदलाव आएगा। धूप निकलने की भी संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले का एक्यूआई पहुंचा 272
जिले में बुधवार दोपहर 12:15 बजे एक्यूआई 272 तक पहुंच गया। जानकारों का कहना है कि 201-300 के बीच एक्यूआई रहने से हवा की गुणवत्ता खराब होती है। हालांकि दीपावली के बाद कुछ दिन के लिए एक्यूआई 200 पार कर गया था।

पिछले एक सप्ताह का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिन अधिकतम न्यूनतम
01 जनवरी 20.8 10.2
31 दिसंबर 20.4 11.5
30 दिसंबर 21.6 13.8
29 दिसंबर 20.8 15.1
28 दिसंबर 23.5 11.5
27 दिसंबर 23.4 14.0
26 दिसंबर 22.0 12.0

बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ों में पथिक चौक से गुजरतीं युवतियां। संवाद

बढ़ती ठंड में गर्म कपड़ों में पथिक चौक से गुजरतीं युवतियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed