फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Summer power cuts Mercury rising anger

गर्मी में बिजली कटौती से बढ़ रहा गुस्से का पारा

Fri, 22 Apr 2016 12:03 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 22 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
कहने को सूबे में बदायूं जिले की गिनती वीआईपी जिलों में की जाती है, शायद यह श्रेणी सिर्फ कागजों में ही मिली है। सरकार हर-गांव शहर को भरपूर बिजली देने के लंबे-चौड़े वायदे कर रही है, मगर बदायूं शहर में गर्मी के मौसम में की जा रही अघोषित कटौती ने हर किसी को परेशान करके रख दिया है। देर रात की कटौती ने सभी की नींद उड़ा दी है। दिन में किस वक्त सप्लाई गुल हो जाए, यह भी पता नहीं। लिहाजा, 24 घंटे में कई बार की जा रही कटौती को लेकर लोगों में बिजली महकमे के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। 
विज्ञापन

अप्रैल माह में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त है। इससे बचने के लिए लोगों को बिजली की जरूरत होती है, लेकिन वो भी ठीक से नहीं मिल रही है। शहर में बिजली की स्थिति दिनों दिन खराब होती जा रही है। शेड्यूल के मुताबिक सप्लाई नहीं मिल रही है। सुबह नौ बजे के बाद जब गर्मी अपना असर दिखाती है, तो बिजली भी कई बार गुल होती है। लिहाजा, गर्मी से परेशान लोग ऐसे स्थान की तलाश में रहते हैं, जहां पर उन्हें सुकून मिल सके। शहर में रात को 12  बजे के बाद रोजाना दो से तीन घंटे तक की कटौती की जाती है। यह वो समय होता है, जब हर कोई गहरी नींद में सोता है, लेकिन सप्लाई गायब हो जाने के बाद उनकी नींद उड़ जाती है। लोगों का कहना है कि शहर में मनमाने तरीके से कटौती की जा रही है। बेहिसाब कटौती से लोगों का पारा हाई हो रहा है। 
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि वीआईपी जिले के नेता भी इस समस्या को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं दिख रहे हैं, जबकि शासन का आदेश है कि शहर और कस्बों में भरपूर सप्लाई दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
सांसद धर्मेंद्र करें सार्थक प्रयास
बदायूं। लोगों का कहना है कि क्षेत्रीय सांसद धर्मेंद्र यादव को चाहिए वह गर्मी के मौसम में शहर और जिले के लोगों को अच्छी सप्लाई दिलाएं। वजह है कि बिजली पर ही सब कुछ निर्भर होता है। बिजली मिलेगी तो गर्मी से राहत रहेगी और सिंचाई भी हो सकेगी।

-----
स्थानीय स्तर पर बिल्कुल भी कटौती नहीं की जा रही है। जो भी कटौती हो रही है वह पावर कंट्रोल से हो रही है। उन्हें भी तात्कालिक सूचना मिलती है। कभी शेड्यूल से ज्यादा भी सप्लाई मिलती है, इसलिए जनता को चाहिए वह धैर्य रखकर विभाग का सहयोग करें। 
-छैलबिहारी, एक्सईएन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed