गर्मी से प्रशिक्षु शिक्षिका बेहोश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरसी केंद्र हजरतगंज पर चल रही ट्रेनिंग के दौरान शिक्षिका गर्मी के चलते बेहोश हो गई। उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया है। मामला मंगलवार दोपहर का है। बीआरसी केंद्र हजरतगंज परिसर के जिस हॉल में प्रशिक्षु शिक्षक और शिक्षिकाओं को तीन माह की ट्रेनिंग का कार्यक्रम पिछले महीना शुरू हुआ है। ट्रेनिंग हॉल में हालांकि पंखे हैं लेकिन बिजली के अभाव में उन्हें चलाने को जेनरेटर का इंतजाम नहीं किया गया है। ट्रेनिंग हॉल में अचानक उमस बढ़ जाने से प्रशिक्षु शिक्षिका गाजियाबाद निवासी कुमकुम पांडेय बेहोश होकर गिर पड़ीं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया, लेकिन इमरजेंसी में कोई डॉक्टर नहीं मिलने पर उसे निजी क्लीनिक पर भर्ती कराया गया। उसकी हालत में सुधार है। बीईओ बाबूलाल द्विवेदी ने बताया कि कुमकुम के बेहोश हो जाने की सूचना पर वह खुद अस्पताल पहुंच गए। ट्रेनिंग हॉल में इन्वर्टर से पंखे चलाने की सुविधा है फिर भी बुधवार से जेनरेटर उपलब्ध करा दिया जाएगा।