फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   suicide by three person

फंदे पर लटककर तीन युवकों ने की आत्महत्या

Mon, 16 Nov 2020 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
suicide by three person
बदायूं। दीपावली के दिन जिले में तीन युवकों ने फंदे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि एक युवक ने जुए में रुपये हारने और दूसरे ने गृह क्लेश के चलते अपनी जिंदगी खत्म कर ली। वहीं तीसरे ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चला है। परिवार वाले बता रहे हैं कि उस पर किसी के रुपये आ रहे थे। इससे वह परेशान था। पुलिस ने तीनों युवकों के शवों के पोस्टमार्टम करा दिए हैं।
विज्ञापन

सहसवान। शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शिकारपुर निवासी रामगोपाल (32) पुत्र भूरे का शव पड़ोसी गांव भमोरी के जंगल में फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना पर उसके परिवार वाले और पुलिस पहुंच गई थी। परिवार वालों का आरोप था कि रामगोपाल शुक्रवार शाम भमोरी गांव में चक्की पर आटा उठाने गया था। वह देर शाम तक नहीं लौटा तो परिवार वालों ने उसकी तलाश की तो सुबह उसकी लाश लटकी मिली। एक व्यक्ति के घर उसकी बाइक खड़ी मिली। जानकारी पर पता चला कि युवक जुए में रुपये हार गया था। इससे वह अपनी बाइक गिरवी रख आया। परिवार वालों ने एक व्यक्ति पर शराब पिलाकर जुआ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उघैती। शुक्रवार रात थाना क्षेत्र के ग्राम नागर पुखरा में एक युवक ने फंदे पर लटककर जान दे दी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के ग्राम दामरी निवासी भूप सिंह (30) पुत्र ख्यालीराम करीब तीन साल से नागर पुखरा गांव में रह रहा था। शुक्रवार रात उसने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। इसकी वजह गृह क्लेश बताई जा रही है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरीफनगर। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नाधा निवासी गुलाब सिंह (38) पुत्र शिव सिंह ने शुक्रवार रात अपने ही घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों का कहना है कि गुलाब सिंह अपने परिवार के साथ हिमाचल प्रदेश के बद्द्धी में काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही गांव आया था लेकिन उसके परिवार वाले वहीं थे। गुलाब सिंह पर एक व्यक्ति के रुपये आ रहे थे। इससे गुलाब सिंह परेशान चल रहा था। उसके तीन बेटे और एक बेटी है।

फंदे पर लटककर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
कादरचौक (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम सदाठेर निवासी राजपाल (35) पुत्र लाखन ने शनिवार को अपने ही घर में फंदे पर लटककर जान देने की कोशिश की। गनीमत रही कि परिवार वालों ने उसे देख लिया और उसे नीचे उतार लिया। बताया जा रहा है कि उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इससे गुस्से में आकर युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed