फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sugurcane

अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने से मिलों को नुकसान

Sat, 21 Feb 2015 12:20 AM IST
badaun
badaun Updated Sat, 21 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
जल्द बीमारी की जद में आने वाली प्रतिबंधित प्रजाति के गन्ने से चीनी मिलों को नुकसान हो रहा है। गन्ना की ‘91269-प्रजाति’ को गन्ना शोध संस्थान ने करीब पांच साल पहले अस्वीकृत घोषित कर दिया था। इसके बाद भी जिले में किसान इस प्रजाति का उत्पादन कर रहे हैं। इससे न सिर्फ किसानों को, बल्कि चीनी मिलों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

मौसम में बदलावों के चलते करीब पांच साल पहले गन्ना की ‘91269-प्रजाति को बीमारियों ने घेर लिया था। प्रजाति की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो गई। वजन में भारी और कठोर इस प्रजाति की रिकवरी कम हो गई, तो चीनी मिलें भी इससे परहेज करने लगीं। गन्ना की इस प्रजाति को बीमारियों से बचाने के सभी जतन नाकाम रहे तो गन्ना शोध संस्थान ने इस प्रजाति को अस्वीकृत घोषित कर दिया। इसके बाद गन्ना की कई उन्नत प्रजातियां विकसित की गईं। बावजूद इसके बदायूं के किसान किसान 91269 का मोह नहीं छोड़ पाए हैं।
विज्ञापन


ये हैं किसानों के मोह की वजह
91269 प्रजाति का गन्ना वजन में भारी होने के साथ ज्यादा कठोर होता है। इसे न तो जानवर पसंद करते हैं और न ही गन्ना खाने वाले ग्रामीण। ऐसे में किसान इस प्रजाति के गन्ने को ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। हालांकि यह प्रजाति फरवरी के आखिर तक पूरी तरह से विकसित हो पाती है। तब तक तापमान बढ़ने से इसको तमाम बीमारियां घेर लेती हैं। इससे रिकवरी कम हो जाती है। रिकवरी कम होने से चीनी मिलों को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये प्रजातियां हैं फायदेमंद
07250, 01434, 0238, 0239, 0118

गन्ना की 91269 प्रजाति फरवरी केअंत तक पूरी तरह से विकसित हो पाती है। अगर इससे पहले इस गन्ने की पेराई होती है तो रिकवरी कम रहती है। इसके अलावा फरवरी के तापमान में वृद्घि होने के साथ इस प्रजाति को बीमारियां घेर लेती हैं। बीमार गन्ने से भी रिकवरी कम मिलती है। -डॉ. एसपी सिंह, वैज्ञानिक, गन्ना शोध संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed