{"_id":"80ae1b01f016b70f54f2455654724c36","slug":"suger-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना किसानों की समस्या को लेकर दिया धरना-प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना किसानों की समस्या को लेकर दिया धरना-प्रदर्शन
बदायूं।
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सभा युवक कांग्रेस की ओर से मालवीय आवास पर धरना प्रदर्शन कर गन्ना किसानों की समस्या उठाई गई। बाद में राष्ट्रपति के नाम संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।
धरना प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमवीर यादव ने कहा कि भट्टा पारसोल का प्रकरण हो या कोई अन्य कांग्रेस ने हमेशा किसानों के हितों को संघर्ष किया है। प्रांतीय पर्यवेक्षक ओमकार सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में जितना उत्पीड़न किसानों का हो रहा है, उतना कभी नहीं हुआ। लोकसभा अध्यक्ष शेखर साहू और पार्टी के नगर अध्यक्ष नरेश गुप्ता ने कहा कि मिलें गन्ना का भुगतान नहीं कर रहीं। मिलें भी विलंब से चल रही हैं। गन्ना माफिया कम कीमत पर खरीद रहे हैं। क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं चल रही हैं। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजपाल सिंह शाक्य, जिलाध्यक्ष साजिद अली, नगर उपाध्यक्ष अवधेश शर्मा ने भी किसानों की समस्याएं उठाईं। अलावा इनके मुन्ना लाल सागर, आमिर सुल्तानी, इजहारुल रहमान, फूल खां, वीरम सिंह यादव, ज्ञानेंद्र यादव, ब्रजेश चौहान, हाजी नासिर हुसैन, हरीश कश्यप,शेर सिंह, वारिस अली आदि मौजूद रहे। संचालन पवन गौतम ने किया।