फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sugarcane farmers raised demand payment

किसानों ने उठाई गन्ना भुगतान की मांग

Thu, 17 Mar 2016 08:59 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Thu, 17 Mar 2016 08:59 PM IST
विज्ञापन
 Sugarcane farmers raised demand payment
‌‌ किसान
गन्ना किसानों का बकाया भुगतान दिलाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की एक पंचायत मालवीय आवास में हुई। इसमें सबमर्सिबल लगवाने, गांव देहातों में धधक रहीं शराब की भट्ठियों पर लगाम कसने विधवा और वृद्धावस्था पेंशन दिलाने सहित तमाम मांगों को पूरा कराने के लिए विचार विमर्श किया गया। 
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह ने कहा कि यदि गन्ना भुगतान समय से नहीं किया गया तो किसान यूनियन गन्ना किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी। किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल ने कहा कि किसानों को मिल रही विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन जल्द दिलाई जाए। भूपाल सिंह ने कहा कि बिजली बिल जमा करने के नाम पर किसानों को परेशान किया जाता है। इस दौरान नगर अध्यक्ष जमुना प्रसाद, मायावती, पूरन देवी, जव्वो देवी, सोमवती, मंगो देवी, वीरेश शर्मा, सुरेंद्र मिश्र, अवधेश, चंद्रपाल, चिंरौजी गोयल, द्वारिका, रजनेश, टिकूं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed