फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sugar mill workers Not hearing

चीनी मिल कर्मियों की नहीं हो रही सुनवाई

Mon, 08 Jun 2015 07:42 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 08 Jun 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल कर्मचारियों का मालवीय आवास पर धरना सोमवार को जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि दो माह बीतने के बाद भी उनकी मांगों पर जिला प्रशासन कोई विचार नहीं कर रहा। उनको उपेक्षित किया जा रहा है। अगर यही रवैया रहा, तो वह आंदोलन की धार को और तेज करने को विवश होंगे। धरने पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने कहा है कि किसी भी हालत में अपने देयकों को लेकर रहेंगे। कहा कि ग्रेच्युटी और फंड का भुगतान को लेकर प्रशासन और मिल प्रबंधन अपनी शर्तों के साथ देना चाहता है। धरना के दौरान कई चक्र वार्ता के बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया है। ये स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।  धरनास्थल पर चैतन्य वीर शर्मा, नौबत सिंह यादव, वेदराम, पूरनलाल, छोटे लाल, गोकिल, सियाराम, अलीजान, बलराम यादव, राजपाल सिंह, योगेश चंद्र शर्मा, भजन लाल, अबरार हुसैन, शुजाउल हसन, अब्दुल अजीज आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed