फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sucide

सीने से लगाया प्रेमिका का फोटो, फिर गोली मारकर दे दी जान

Sat, 19 Sep 2020 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
sucide
मृतक अनिल का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : BADAUN
उसावां (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते पहले प्रेमिका की फोटो सीने से लगाया फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले उसे भगा ले जाने के आरोप में जेल गया था। उसी दौरान लड़की की शादी हो गई, जिससे युवक मानसिक तनाव से जूझ रहा था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के ग्राम गूरा बरेला का है। 22 वर्षीय अनिल पुत्र सुखलाल पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। वह खेतीबाड़ी करता था। परिवार वालों के मुताबिक उसका एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक साल पहले वह लड़की को भगा ले गया था। शिकायत पर पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया लेकिन बाद में उसके खिलाफ लड़की भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। करीब आठ माह तक वह जेल में रहा। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर छूटकर आया था। तब तक उसकी प्रेमिका की शादी हो गई। इससे युवक काफी मानसिक तनाव से गुजर रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब आठ बजे युवक ने अपने घर में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलने की आवाज सुनकर उसकी भाभी शोभा मौके पर पहुंच गई। वहां अनिल का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसकी प्रेमिका का फोटो सीने से चिपका हुआ मिला। इसकी सूचना पर थाना पुलिस के अलावा एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान, सीओ दातागंज अयोध्या प्रसाद भारद्वाज पहुंच गए। उन्होंने मामले की जानकारी करते हुए युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौके से एक तमंचा और एक लड़की का फोटो मिला है। फोटो में युवक और लड़की दोनों एक साथ खड़े हैं। इससे माना जा रहा है कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते जान दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
- अयोध्या प्रसाद भारद्वाज, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed