फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   sucide

घरेलू विवाद में महिला ने फंदे पर लटककर जान दी, पति ने जहर खाया

Fri, 08 May 2020 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
sucide
बदायूं। घरेलू विवाद में मूसाझाग इलाके की एक महिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। उसे लटका देखकर पति ने जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में बृहस्पतिवार देर शाम तक परिवार वालों ने कोई लिखा पढ़ी नहीं कराई है।
विज्ञापन

यह मामला मूसाझाग थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वा नगला का है। वहां निवासी मुकेश यादव तीन भाइयों में छोटा है। बड़ा भाई राधेश्याम पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहता है। मुकेश अपने मझले भाई सत्यराम के साथ रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक तीन दिन पहले मुकेश और सत्यराम ने अपने गेहूं एक कमरे में भर दिए थे। कमरे में सत्यराम ने ताला लगा दिया था। बुधवार को मुकेश का छोटा बेटा सात साल का मोंडे चीज दिलाने की जिद कर रहा था। मुकेश के कहने के बावजूद इसके बेटे को चीज के लिए सत्यराम ने गेहूं से मना कर दिया। इससे गुस्साए मुकेश ने खिड़की तोड़कर गेहूं निकाले और अपने बेटे को चीज लेने के लिए दे दिए। इसी को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ। फिर मुकेश की पत्नी रजनी (32) और सत्यराम की पत्नी गुड्डी के बीच गाली गलौज हो गई। इस पर मुकेश ने पत्नी रजनी की पिटाई कर दी। दोनों भाई परिवार समेत खाना खाने के बाद सो गए। मुकेश पत्नी और बच्चों के साथ अलग टीन शेड़ में सोया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे मुकेश की आंख खुली तो रजनी की लाश लटकी हुई थी। पत्नी की मौत से मानसिक तनाव में आए मुकेश ने भी फंदे से लटककर जान देने की कोशिश की, लेकिन इस बीच पहुंचे परिवार वालों ने मुकेश को बचा लिया। इतने पर भी मुकेश का मानसिक तनाव कम नहीं हुआ और उसने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार वाले तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। इधर, सूचना मिलने पर पहुंची मूसाझाग पुलिस ने रजनी का शव नीचे उतारने के बाद पोस्टमार्टम कराया। इस घटना के बाद सत्यराम पत्नी और बच्चों समेत घर से भाग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाई और उनके परिवार के बीच आपस में विवाद हुआ था। इससे गुस्से में आकर महिला ने जान दे दी है। उसके पति ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की है। इस मामले अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है।
ललित भाटी, एसओ मूसाझाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed