{"_id":"578cddb44f1c1b6137c4c14c","slug":"subsidized-solar-pump-supplies-the-company-was-unable-to","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदानित सोलर पंप आपूर्ति नहीं कर पा रही कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदानित सोलर पंप आपूर्ति नहीं कर पा रही कंपनी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में लक्ष्य 52 के सापेक्ष 42 किसानों के ड्राफ्ट जमा
कृषि विभाग में जमा हैं 174 किसानों के आवेदन पत्र
जिले के किसानों को 50 और 75 फीसदी अनुदान पर मिलने वाले सोलर पंप अभी हाल फिलहाल मिलते नजर नहीं आ रहे हैं। सोलर पंप की आपूर्तिकर्ता संस्था की ओर से समय से सोलर पंप उपलब्ध न होने की वजह से यह तिथि 18 जुलाई से बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। तब किसानों को सोलर पंप पाने का इंतजार करना होगा।
केंद्र और राज्य सरकार की ओर से करीब 75 फीसदी अनुदान पर किसानों को दिए जाने वाले सोलर पंप लेने के लिए इस वित्तीय वर्ष में किसानों काफी उत्साहित दिखे। इस वित्तीय वर्ष में दो एवं तीन एचपी के 25-25 और पांच एचपी के दो सोलर पंप अनुदान पर दिए जाने हैं। इसके लिए करीब सवा दो सौ किसानों ने आवेदन किए थे, जिसमें से 42 किसानों ने तो चयन होने के बाद बैंक ड्राफ्ट भी जमा कर दिए, जबकि अभी भी कृषि विभाग के पास 174 किसानों के आवेदन पत्र जमा है।
सोलर पंप योजना में किसानों का चयन होने के बाद उनमें से जिले के 10 लोगों को सोमवार को मंडलायुक्त के द्वारा सोलर पंपों का वितरण किया जाना था, लेकिन संस्था की ओर से सोलर पंप की अनुपलब्धता होने की वजह से इस तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। किसानों को धनराशि तब जमा रहेगी, लेकिन उन लोगों को सोलर पंप के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
------
सोलर पंप उपलब्ध न होने की वजह से पंप वितरण की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। यह तिथि 10 अगस्त कर दी गई है। किसानों को जल्द ही सोलर पंपों का वितरण कर दिया जाएगा, साथ ही जिले का लक्ष्य बढ़ाने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
-आरपी चौधरी, कृषि उपनिदेशक