{"_id":"66d26448154e174ce303f7c4","slug":"sub-registrar-declared-mental-illness-created-ruckus-badaun-news-c-123-1-sbly1029-125005-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सब रजिस्ट्रार ने मानसिक अस्वस्थ्य का कर दिया बैनामा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सब रजिस्ट्रार ने मानसिक अस्वस्थ्य का कर दिया बैनामा, हंगामा
Sat, 31 Aug 2024 06:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 31 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
दातागंज। सब रजिस्ट्रार फूलचंद ने मानसिक अस्वस्थ्य युवक की दो बीघा जमीन का बैनामा फर्जी तरीके से कर दिया। परिजनों को जब इस मामले की सूचना मिली तो रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए और हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव पापड़ निवासी चंपत मानसिक अस्वस्थ्य है। कस्बा निवासी जमील उसको आधार कार्ड बनवाने के लिए लेकर आया और दो बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। बिना आधार कार्ड के ही सब रजिस्ट्रार फूल चंद ने बैनामा भी कर दिया। इस मामले की भनक जब परिजनों को लगी तो शुक्रवार दोपहर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंच गए और हंगामा कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं वह शांत हुए। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धांत का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं सब रजिस्ट्रार फूलचंद ने बताया कि बैनामा के समय व्यक्ति अस्वस्थ्य नहीं लग रहा था। संवाद