फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sub-Inspectors Body Found Hanging in Room Suicide Suspected in Budaun

UP News: बदायूं में फंदे से लटका मिला दरोगा का शव, तिलक लगाने पर इंस्पेक्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप

Thu, 04 Jun 2026 11:54 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 04 Jun 2026 11:54 AM IST
सार

बदायूं में दरोगा मेघश्याम गौतम (52) का शव बृहस्पतिवार कमरे में फंदे से लटका मिला। मथुरा निवासी दरोगा किराए के कमरे में रहते थे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या बताया है। परिजनों ने इंस्पेक्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया है। 

विज्ञापन
Sub-Inspectors Body Found Hanging in Room Suicide Suspected in Budaun
दरोगा मेघश्याम गौतम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के जिला न्यायालय सुरक्षा में तैनात मेघश्याम गौतम (59 वर्ष) का शव बृहस्पतिवार सुबह उनके किराये के कमरे में फंदे से लटका मिला। मथुरा से आए परिजनों ने सुरक्षा प्रभारी इंस्पेक्टर शाहिद अली पर उन्हें ड्यूटी के दौरान तिलक लगाने के कारण प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। इस पर एसएसपी अंकिता शर्मा ने शाहिद अली को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन




मथुरा के गोविंदनगर इलाके के गांव सकना निवासी मेघश्याम यहां एक साल से न्यायालय सुरक्षा में तैनात थे। वहां यहां सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की मधुबन कॉलोनी में विकेश के मकान में किराये पर रह रहे थे। विकेश ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह मेघश्याम का फोन रिसीव न होने पर बेटी से उनकी बात कराने के लिए उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति को ऊपर कमरे पर भेजा। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने पहुंचकर कमरे के दरवाजा को तोड़ा तो मेघश्याम का शव कमरे में ऊपर बने रोशनदान की सरिया में डाले गए फंदे से लटका मिला। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी और सीओ सिटी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लगाए आरोप
पत्नी विमलेश, बेटे ब्रजनंद गौतम और मेघश्याम के साढ़ू के बेटे अंकुर ने पुलिस अफसरों को बताया कि इंस्पेक्टर शाहिद से मेघश्याम बहुत परेशान थे। उन्होंने अंकुर को बताया था कि कहता है कि तिलक क्यों लगाते हो, ड्यूटी पर तिलक नहीं चलता। मैं राम-कृष्ण को नहीं मानता।

पोस्टमॉर्टम में आत्महत्या की बात
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में एंटीमोर्टम हैंगिग से मौत होने की पुष्टि हुई है। यह संकेत आत्महत्या ही बताता है। मृतक के परिजनों ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच हो रही है। परिवार की तरफ से तहरीर प्राप्त होते ही मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed